City Tehlka

हरियाणा में मिलेगी गर्मी से राहत, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

हरियाणा


हरियाणा के चार जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी हुआ है
1 से 3 मई के बीच हरियाणा में मौसम बदलाव के साथ आंधी और बारिश की संभावना
1 मई को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में गरज-चमक और बारिश का अनुमान



HaryanaWeather: हरियाणा में आज मंगलवार को मौसम गर्म बना रहेगा और प्रदेश के चार जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार व भिवानी) में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में लू के चलते लोगों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 30 अप्रैल को प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन इसके बाद मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। 1 मई से 3 मई तक हरियाणा में मौसम परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसमें बादलवाई, धूलभरी हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 अप्रैल को केवल पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में बारिश के आसार हैं, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम खुश्क रहेगा। 1 मई को हरियाणा के आधे से ज्यादा हिस्सों में बारिश की संभावना है। खासतौर पर पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

Whatsapp Channel Join

इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भी 25 प्रतिशत तक बरसात का अनुमान जताया गया है। 2 मई को फिर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश की संभावना है।

1 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में बादलवाई, तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन दिनों मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है, जिससे आम जनजीवन पर भी असर पड़ सकता है।