हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार ने तीन तरह के करप्शन को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि करप्शन, क्राइम और कास्ट बेस पॉलिटिक्स को उनकी सरकार में समाप्त किया गया है। 2014 में सरकार बनते ही हमने हरियाणा को एक हरियाणवी एक के नारे पर चलाया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि गरीब व्यक्ति और समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है, आम जनता की तकलीफों को सुनकर उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना है। पिछली सरकारों की तुलना में सरकार ने लोगों को सरकारी योजनाओं को तेजी से पहुंचाने के लिए प्रयासरत होने का दावा किया है। मनोहर लाल ने बताया कि अब तक हरियाणा में 8300 विकसित भारत के कार्यक्रम हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी सराहना की और उनके द्वारा बनाई गई योजनाओं का उदाहरण दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में 35 लाख लोग जुड़े हैं और 29 लाख से ज्यादा लोग विकसित भारत के निर्माण में सहयोग की शपथ ले चुके हैं।
हर गांव पहुंच रही मोदी की गारंटी वाली गाड़ी
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 5000 कार्यक्रम हो चुके हैं और 25 जनवरी तक बाकी 3300 कार्यक्रम पूरे होंगे। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर गांव में मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंच रही है और इस यात्रा के माध्यम से 35 लाख लोग जुड़ चुके हैं। मनोहर लाल ने बताया कि इस यात्रा के दौरान 64,2000 लोगों की हेल्थ जांच हुई है, जिसमें 4,47,922 टीबी की जांच शामिल है। उन्होंने योजनाओं के तहत लाखों कार्ड और बीमा की जानकारी भी दी, जिससे लोगों को उनकी आवश्यकताओं की सुरक्षा हो सके।
भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार 2047 तक भारत को विकसित देशों की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रख रही है, सरकार 7 स्टार विकास के क्षेत्रों पर काम कर रही है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा, सुशासन, सुरक्षा, स्वाभिमान और स्वावलंबन शामिल है। व्यक्तिगत योजनाओं के तहत भी कई कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, जैसे कि मेरी फसल मेरा ब्योरा कार्यक्रम, हर घर नल से जल योजना आदि। जिनका मुख्य उद्देश्य है स्वच्छता और सुविधा को हर घर तक पहुंचाना है।

