CM Nayab Saini's big decision - 3

Haryana के CM ने अफसरों को दिए सख्त आदेश, नाइट स्टे से कानून व्यवस्था में सुधार की उम्मीद

हरियाणा

Haryana के CM नायब सिंह सैनी ने मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों के नाइट स्टे पर सख्त रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे निर्धारित समय में सेवा को पूरा करें और आम जनता से जुड़ी कार्यों पर विशेष ध्यान दें।

बैठक में सीएम ने अधिकारियों को जनसंपर्क बढ़ाने और जनता से लगातार संवाद बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि कार्यालयों और कैंप कार्यालयों के अलावा अफसरों को गांवों में एक रात रुककर जनता से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं से संबंधित किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि अंत्योदय के लक्ष्य पर चलते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की योजनाएं पात्र लाभार्थियों तक पहुंचें।

Whatsapp Channel Join

सीएम के इस निर्देश से यह उम्मीद जताई जा रही है कि अधिकारियों के गांवों में रुकने से कानून व्यवस्था में सुधार होगा और स्थानीय समस्याओं का समाधान शीघ्र हो सकेगा। इस बैठक में मुख्य सचिव विवेक जोशी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और अन्य प्रशासनिक सचिव भी मौजूद रहे।

Read More News…..