बाढ़ प्रभावित किसानों और आम लोगों के लिए हरियाणा सरकार ने की सौगातों की बौछार

हरियाणा

पिछले कई दिनों से हरियाणा के कई क्षेत्रों में बाढ़ और जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में आज मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता कर सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों और राहत की घोषणा की।

इन जिलों को घोषित किया बाढ़ प्रभावित
प्रदेश के 12 जिलों को बाढ़ प्रभावित जिलों के तौर पर घोषित किया गया है। इनमें शामिल जिले इस प्रकार हैं…

अंबाला, फतेहाबाद, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, सिरसा और यमुनानगर।

Whatsapp Channel Join

जान गंवाने वालों को मिलेगा 4 लाख का मुआवजा
इन 12 जिलों के 1353 गांव और 5 क्षेत्रों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है। इन सब गांवों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना की मदद ली जा रही है। बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा।

ऐसे किसान जो बाढ़ के चलते बिजाई नहीं कर पाए हैं उन्हें 15 हजार रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही, जहां बिजाई होगी उन क्षेत्रों में अलग से मुआवजा दिया जाएगा।

सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई
अब तक बारिश से 399 सरकारी बड़ी योजनाओं को नुकसान पहुंचा है। इससे राज्य को 90 करोड़ का नुकसान हुआ है।

इसके अलावा सड़कों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सरकार इनकी मरम्मत पर 230 करोड़ रुपए का खर्च करेगी।

बिजली विभाग को भी काफी नुकसान हुआ है। इनमें सुधार के लिए सरकार को 22 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ेंगे।