IAS TRANSFER

Breaking Haryana: सरकार ने किया 28 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, चरखी दादरी में 2 अधिकारियों को बनाया DC

हरियाणा चरखी दादरी

Haryana सरकार ने दिवाली के बाद 3 नवंबर यानी आज प्रदेश के 28 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इसमें 10 जिलों के DC बदले गए हैं। इस फेरबदल में गुरुग्राम विकास प्राधिकारी के CEO मनीष कुमार को चरखी दादरी का DC लगाया गया है। साथ ही डॉ. जितेंद्र सिंह छिल्लर को भी चरखी दादरी का DC लगाया है।

रोहतक के DC रहे अजय कुमार को गुरुग्राम का DC लगाया गया है। इसके अलावा झज्जर के DC शक्ति सिंह को स्टेट फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर मिल का एमडी लगाया गया है।

हिसार के DC प्रदीप दहिया का झज्जर ट्रांसफर किया गया है। हिसार में अनीश यादव को DC लगाया गया है। इससे पहले अनीश यादव हिसार में ADC के पद पर कार्य कर चुके हैं।

Whatsapp Channel Join

मानेसर नगर निगम के कमिश्नर अशोक कुमार गर्ग को गुरुग्राम नगर निगम कमिश्नर लगाया गया है। कुरूक्षेत्र के DC राजेश जोगपाल को को-ऑपरेटिव सोसाइटी हरियाणा का रजिस्ट्रार लगाया गया है। राजेश जोगपाल इससे पहले भी यह पद संभाल चुके हैं।

अन्य खबरें पढ़ें….