Screenshot 891

Kurushetra : देर रात चोरों ने घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम

कुरुक्षेत्र हरियाणा

शाहबाद : शाहाबाद के किला सिखा कॉलोनी में देर रात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। जिसमें चोरों ने घर से लगभग 6 तोले सोना, 10000 नगदी व 2 आईफोन चोरी कर लिए।

चोरों ने चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पीड़ित द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Screenshot 890

जानकारी अनुसार पीड़ित घर मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह घर पर मौजूद नहीं थे और सुबह उनके पड़ोसी ने उनको फोन करके बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और घर का सारा सामान भी खराब पड़ा था। चेक करने पर पता चला कि घर से लगभग 6 तोले सोने व 10000 नगदी व दो आईफोन भी गायब मिले। उन्होंने कहा कि पुलिस में शिकायत दे दी गई है।

Whatsapp Channel Join