नारनौल स्थित अटेली मंडी में रेलवे लाइन पर गांव धनौंदा के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी अनुसार रेलवे पुलिस ने बताया कि गांव धनौंदा के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से दोपहर करीब 12 बजे एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शव की शिनाख्त की गई। शिनाख्त किए जाने पर मृतक की पहचान गांव बिहाली निवासी 20 वर्षीय सचिन कुमार के रूप में हुई।
शव की शिनाख्त हो जाने पर जीआरपी ने इसकी सूचना परिजनों के दी। जिसके बाद मृतक का नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों की सौंप दिया।

