28 rtk 14 1698491907

Rohtak में जुटे प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारी, 5 नवंबर को BJP प्रदेशाध्यक्ष के आवास पर होगा प्रदर्शन

बड़ी ख़बर रोहतक हरियाणा

रोहतक में शनिवार को प्रदेशभर के आउटसोर्स पार्ट-2 कर्मचारी जुटे। इस दौरान उन्होंने पक्का करने सहित अन्य मांगों को लेकर मीटिंग की। इस मीटिंग में आंदोलन का ऐलान किया और आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई। साथ ही उन्होंने कहा कि 5 नवंबर से इस आंदोलन का आगाज हो जाएगा। समय रहते सरकार कर्मचारियों पक्का करे। अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे।

आउटसोर्स पार्ट-2 कर्मचारियों ने कहा कि शनिवार को आगामी रणनीति बनाने के लिए रोहतक के मानसरोवर पार्क में बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विभिन्न विभागों से आए हुए कर्मचारियों ने भाग लिया। वे राजकीय संस्थानों में 3 से 15 सालों से रिक्त पदों पर आउटसोर्स पॉलिसी पार्ट 2 के तहत अनुबंध आधार पर रखा गया था।

कर्मचारियों की भर्ती करने जा रही सरकार

Whatsapp Channel Join

हरियाणा सरकार अब सीईटी के माध्यम से 32 हजार ग्रुप-सी के और 13 हजार 500 ग्रुप-डी के कर्मचारियों को भर्ती करने जा रही है। भर्ती करने से संगठन को ऐतराज नहीं है, लेकिन आउटसोर्स पार्ट 2 के कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी कोई रास्ता निकाला जाए और उन्हें नियमित किया जाए।

सरकार बाहर का रास्ता दिखाने की बजाए दे पक्की नौकरी

उन्होंने कहा कि आउटसोर्स पार्ट 2 कर्मचारी लंबे समय से पक्का करने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न विभागों में पार्ट 2 के तहत 7 हजार से अधिक कर्मचारी लगे हुए हैं। जिन्हें अब सरकार बाहर का रास्ता दिखाने की बजाए पक्की नौकरी दे। इसलिए उन्होंने सरकार को 5 नवंबर तक का समय दिया है। इसके बाद वे आंदोलन की राह अपनाएंगे।

अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के आवास पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रदेश में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करके सीएम के आवास का भी घेराव किया जाएगा।