am 1 1696476408

Rohtak में पति-पत्नी जेवर कैश चोरी कर हुए फरार

रोहतक हरियाणा

हरियाणा के रोहतक में मकान बनाने के लिए बुलाए गए एक मजदूर दंपती द्वारा घर से जेवर और कैश चोरी करने का मामला सामने आया है। मजदूर पति-पत्नी घर से सोने-चांदी के आभूषण व कैश चुरा कर फरार हो गए। दंपती ने मकान का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत के आधार पर दंपती पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में तेजराम ने बताया कि वह कबीर कॉलोनी का रहने वाला है और इरिगेशन डिपार्टमेंट में नौकरी करता है। उसने अपने घर पर चिनाई मिस्त्री लगाए हुए हैं। जिसके लिए वह 17 सितंबर को सुखपुरा चौक से एक लेबर दंपती बुलाकर लाया था। उनके साथ उनका एक बच्चा भी था।

तेजराम ने बताया कि श्रमिक दंपती उसके साथ वाले मकान में ही रह रहे थे। 3 अक्तूबर की सुबह करीब 6:30 बजे उनकी मां बिमला देवी अपने काम चली गई थी। मकान के मेन गेट को अच्छी तरह ताला लगाया गया था। सुबह करीब 10:10 बजे जब वह वापस लौटी तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था।

Whatsapp Channel Join

संदूक के अंदर रखे गहने मिले गायब

तेजराम ने बताया कि घर के भीतर गई तो वहां सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखे संदूक पर लगा ताला भी टूटा हुआ था। संदूक को चेक किया तो संदूक के अंदर रखे गहने गायब थे। जिनमें 3 जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने का लोकेट, एक चांदी की तागड़ी का गुच्छा व 3 हजार कैश शामिल थे। इनके अलावा मकान पर दिहाड़ी पर लगाई श्रमिक दंपती भी गायब थी।