New Delhi गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस बार हरियाणा के दो प्रतिष्ठित व्यक्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
सोनीपत के जाने-माने साहित्यकार संतराम देशवाल को साहित्य के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। साथ ही, हरियाणा के खिलाड़ी हरविंदर सिंह, जिन्होंने खेलों में देश का गौरव बढ़ाया है, को भी पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
हरविंदर सिंह पैरालंपिक में भारत का नाम रोशन कर चुके हैं और उनकी उपलब्धियों ने हरियाणा को खेल के क्षेत्र में एक बार फिर गौरव प्रदान किया है। वहीं, संतराम देशवाल ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज और संस्कृति को नई दिशा दी है।
पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा
केंद्र सरकार ने इस बार कुल 139 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना है। इनमें 7 को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं, 10 विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई और 13 मरणोपरांत सम्मानित व्यक्तित्व शामिल हैं।