health

Haryana: सात जिलों में जल्द भरे जाएंगे CMO के खाली पद, डॉक्टरों की कमी भी दूर करने की तैयारी

हरियाणा

Haryana हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट में डॉक्टरों और सीएमओ के पदों की कमी का संकट जल्द ही खत्म होने की उम्मीद है। सीएमओ और एसएमओ की नई लिस्ट तैयार है और जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा। इससे पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा।

डॉक्टरों की कमी होगी दूर

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लगातार काम कर रही हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट में डॉक्टरों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा था। हाल ही में 777 सीनियर मेडिकल ऑफिसर्स की भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई, और अब उनकी नियुक्ति जल्द ही की जाएगी। जैसे ही ये नियुक्तियां पूरी होंगी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

Whatsapp Channel Join

सात जिलों में खाली हैं सीएमओ के पद

राज्य के सात जिलों—महेंद्रगढ़, झज्जर, कुरुक्षेत्र, जींद, दादरी, फतेहाबाद और गुरुग्राम में स्थायी सीएमओ नहीं हैं। इन जिलों में फिलहाल अन्य जिलों के सीएमओ अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे हैं। लेकिन अब इन रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।

अन्य खबरें