महाकुंभ 9

Haryana को मिलेगा नया मुख्य सचिव: पांच वरिष्ठ IAS अधिकारी रेस में, जल्द होगा फैसला

हरियाणा चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी के भारतीय निर्वाचन आयोग में निर्वाचन आयुक्त नियुक्त होने के बाद प्रदेश में नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। प्रदेश में परंपरा रही है कि सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को यह पद सौंपा जाता है। इस बार 1990 बैच के पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इस पद की दौड़ में शामिल हैं, जिनमें सुधीर राजपाल और डॉ. सुमिता मिश्रा शीर्ष पर हैं।

कौन-कौन हैं मुख्य सचिव की रेस में

वरिष्ठतम पांच अधिकारी मुख्य सचिव पद के लिए दावेदार हैं, जिनमें स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं महिला एवं बाल विकास विभाग संभाल रहे सुधीर राजपाल, प्रशासनिक अनुभव में मजबूत पकड़ रखने वाली डॉ. सुमिता मिश्रा, वर्तमान में वित्त एवं योजना विभाग के साथ राजस्व विभाग के वित्तायुक्त अनुराग रस्तोगी,  आनंद मोहन शरण और राजा शेखर कुंडरू का नाम चर्चा में है।

Whatsapp Channel Join

sachivaly

अनुराग रस्तोगी सबसे प्रबल दावेदार!

अनुराग रस्तोगी चार दिन के लिए पहले भी मुख्य सचिव रह चुके हैं, जब विवेक जोशी की ज्वाइनिंग में देरी हुई थी। उनके पास वित्तायुक्त राजस्व और वित्त विभाग का अनुभव है, जो सरकार में मुख्य सचिव के बाद दूसरा सबसे महत्वपूर्ण पद माना जाता है। हालांकि, उनका कार्यकाल 30 जून 2024 को समाप्त होने वाला है।

अगर सरकार लंबी अवधि के लिए मुख्य सचिव नियुक्त करना चाहती है, तो सुधीर राजपाल और डॉ. सुमिता मिश्रा मजबूत दावेदार हो सकते हैं। वरिष्ठता सूची में सुधीर राजपाल सबसे ऊपर हैं, जो उनके पक्ष में जा सकता है।

विवेक जोशी का छोटा लेकिन प्रभावी कार्यकाल

डॉ. विवेक जोशी ने हरियाणा के मुख्य सचिव के रूप में सिर्फ चार महीने काम किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। उनके कार्यकाल में 100 दिन का एजेंडा लागू किया गया। साथ ही, राजस्व विभाग में भ्रष्ट अधिकारियों की सूची वायरल हुई। स्वच्छ हरियाणा मिशन चलाया गया। सरकारी कार्यालयों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सख्त आदेश जारी करने जैसे फैसले लिए गए।

अब जब विवेक जोशी चुनाव आयोग में अहम जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि हरियाणा का अगला मुख्य सचिव कौन बनेगा।

अन्य खबरें