कुरूक्षेत्र : कोविड़-19 के सब वेरिएंट जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग कुरुक्षेत्र अलर्ट मोड पर है। वहीं कुरुक्षेत्र सीएमओ डॉक्टर सुखबीर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दे दी है।
कुरुक्षेत्र सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि कोविड़-19 के सब वेरिएंट जेएन-1 के हरियाणा में कई हिस्सों में केस मिल चुके हैं। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। उन्होंने कहा कि लगातार कोविड़-19 के सब वेरिएंट जेएन-1 से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि सभी को सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोविड़-19 के सब वेरिएंट जेएन-1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ऑक्सीजन, वार्ड व अन्य सभी सुविधाओं को भी पुख्ता कर दिया है।