weather 4

हरियाणा में मॉनसून सक्रिय, 6 जिलों में बारिश का अनुमान

हरियाणा

➤हरियाणा के अधिकांश जिलों में आज बादल छाए, झज्जर, हिसार, भिवानी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना।

➤21 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 22 जुलाई को बारिश की गतिविधि कम होने की संभावना।

➤प्रदेश में अब तक सामान्य से 35% अधिक बारिश, लेकिन कैथल और जींद में अब भी कम वर्षा, कुछ जिलों में खेतों में पानी भरने से फसलें नष्ट।

Whatsapp Channel Join

हरियाणा में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार सुबह भिवानी, हिसार, झज्जर, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ के नारनौल में घने बादल छाए रहे और हल्की हवाएं चलीं। चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर आंशिक रूप से साफ मौसम रहने की संभावना जताई है, लेकिन सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब कमजोर पड़ गया है, जिससे बारिश की संभावना कम है। 20 जुलाई को तापमान में हल्का इजाफा होगा, लेकिन 21 जुलाई को पूरे हरियाणा में झमाझम बारिश का अनुमान है।

वर्षा के आंकड़ों की बात करें, तो प्रदेश में अब तक औसतन 187 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य तौर पर 133.2 मिमी होनी चाहिए थी। यानी इस बार 35% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 412.8 मिमी और सबसे कम कैथल (90.4 मिमी)जींद (92.9 मिमी) में हुई।

उधर, झज्जर जिले के निवादा और कोहंद्रावली गांवों में हुई भारी वर्षा के कारण खेत जलमग्न हो गए हैं। धान और बाजरे की फसलें पूरी तरह से बर्बाद होने की आशंका है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।


🗓️ अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम?

📆 20 जुलाई:

  • तेज बारिश: पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर
  • मध्यम बारिश: कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत
  • हल्की बूंदाबांदी: कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात, पलवल

📆 21 जुलाई:

  • भारी बारिश: पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत
  • मध्यम बारिश: कैथल, जींद, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, मेवात, पलवल
  • बूंदाबांदी: सिरसा, फतेहाबाद, हिसार

📆 22 जुलाई:

  • तेज बारिश: यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी
  • अन्य जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना