25 03 2023 bahadurgarh news pitbull dog attacked woman 23366742

Coaching Center जा रही युवती पर Pitbull ने किया हमला, पेट, पैर व दूसरी जगहों पर बुरी तरह काटा, कुत्ते के मालिक पर केस दर्ज

हरियाणा हिसार

हिसार में एक युवती पर पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। युवती को पेट, पैर व अन्य जगह पर बुरी तरह से काटा है। यही नहीं पिटबुल ने जमीन पर गिरी युवती के बाल मुंह में पकड़ कर उसे घसीटा। पड़ोस के लोगों ने मुश्किल से युवती की जान बचाई। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सदर थाना पुलिस ने पिटबुल के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है।

हिसार के हाउस नंबर-96 सैनिक विहार,  टीसीपी-3 के सामने हिसार कैंट में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड नरेश कुमार ने बताया कि उनकी बेटी ज्योतिका नौकरी के लिए कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रही है। वह कोचिंग के लिए घर से जा रही थी। गली से गुजर रही थी तो राजकुमार फौजी के घर से उनका पालतू पिटबुल कुत्ता आया। अचानक पीछे से ज्योतिका पर जानलेवा हमला कर दिया।

आस-पडोस के लोगों ने डंडे मारकर युवती को छुड़वाया

Whatsapp Channel Join

पिटबुल ने बेटी की घुटने से ऊपर बाई टांग अपने जबड़े में पकड़ ली। जमीन पर गिराकर कुल्हे, पेट व कमर पर बुरी तरह से काट लिया। जब कुत्ता गर्दन पर काटने के लिए हमला करने लगा तो आस-पड़ोस के लोगों ने उसे डंडे मारे। इसके बाद भी कुत्ते ने बेटी को नहीं छोड़ा और सिर के बाल अपने मुंह में दबा कर घसीटकर ले गया। लोगों ने इकट्‌ठे होकर कुत्ते से मुश्किल से छुड़वाया।

कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज

नरेश ने कहा कि आस-पास के लोग वहां मौका पर नहीं पहुंचते तो वह कुत्ता उसकी बेटी को मार डालता। शोर-शराबा होने के बावजूद भी कुत्ते के मालिक ने घर से बाहर आकर भी नहीं देखा। ज्योतिका वहां पड़ी चिल्लाती रही। ज्योतिका के बयान पर पुलिस ने पिटबुल के मालिक राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है।