hisar ke gaavad ke kheton mein vyakti kee sandigdh paristhitayon mein maut

Hisar के गावड़ के खेतों में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, डायल 112 की टीम पर मारपीट का आरोप, डीएसपी का इंकार

हरियाणा हिसार

हिसार के गांव गावड़ में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिसकर्मियों पर इस व्यक्ति को मारने का आरोप लगाया है। मौके पर डीएसपी कप्तान सिंह व सदर थाना प्रभारी भी पहुंचे। जिसके बाद शव को नागरिक अस्ताल की मोर्चरी में भिजवाया गया है। डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के साथ मारपीट नहीं की है। प्राथमिक जांच में व्यक्ति की मौत हार्टअटैक से हुई है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

मिली जानकारी अनुसार बुधवार शाम गांव गावड़ से महरिया राजस्थान रोड पर एक बाइक और एक आल्टो गाड़ी की भिड़ंत हो गई। इस दौरान राहगीरों ने डायल 112 को कॉल कर दिया। आल्टो गाड़ी में दो पेटी देसी शराब की थी। एक्सीडेंट होते ही डायल 112 की गाड़ी आने से पहले ही कार ड्राइवर शराब की पेटी लेकर खेतों में भाग गया। उसी समय डायल 112 गाड़ी ईआरवी 329 आ गई। जिसमें ईएचसी मनोज व एसपीओ राजेश मौजूद थे। इन्होंने खेत की तरफ भागते हुए व्यक्ति का पीछा किया। वहां एक खेत में बने कमरे में सिरसा के जोधका का हरदत्त (42) मौजूद था। वह खेतों में कपास चुगने के काम के लिए आया हुआ था। उससे पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ के बाद डायल 112 के कर्मचारी वापस घटनास्थल पर आ गए। उस समय गावड़ खेत का मालिक सत्यवान भी खेत में पहुंचा। उसने पुलिस कर्मचारियों से कहा कि हरदत्त के साथ उन्होंने क्या किया है। पुलिस कर्मचारी वापस कमरे पर आए तो हरदत्त मरा हुआ मिला। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोप लगाया की हरदत को पुलिस कर्मियों ने मारा है।

डायल 112 की टीम पर हत्या करने का आरोप

Whatsapp Channel Join

गांव गावड़ में सिरसा के जोधका वासी 42 वर्षीय हरदत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस कर्मियों पर हरदत को पीट पीटकर मारने का आरोप लगाया है। हरदत गावड़ गांव में कपास की चुगाई करने के लिए आया हुआ था। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने शराब तस्करी के शक में हरदत को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर डीएसपी व सदर थाना प्रभारी भी पहुंचे।

वहीं डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया कि खेत में काम करते समय हार्टअटैक आने से व्यक्ति की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस द्वारा मारपीट करने का मामला नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।