attack

Hisar में आईटीआई के 2 छात्रों पर तेजधार हथियार से हमला, 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

हिसार

Hisar जिले के हांसी स्थित आईटीआई के छात्रों(ITI students) के साथ 14 लोगों के द्वारा लाठी डंडे और तेजदार हथियारों(sharp weapon) से हमला(attack) कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में हांसी सदर थाना पुलिस ने 7 नामजद सहित 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हांसी के सेक्टर 6 निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हांसी आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है। 2-3 दिन पहले रामायण व ढाणा गांव के लड़कों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें मैने बीच-बचाव करवा दिया था। 24 जून की दोपहर करीब एक बजे मैं व हनुमान कॉलोनी हांसी निवासी प्रवीन मेरी स्कूटी पर सवार होकर आईटीआई से निकलकर जब रोड पार किया तो रामायण निवासी शिबू व अशोक अपने साथियों के साथ आगे खड़े मिले। शिबू ने कुल्हाड़ी से उसके पैर पर वार किए। उसके बाद सभी आरोपियों ने बिंडों व धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। दीपक व संजू ने उसके दोस्त प्रवीन पर भी बिंडो से हमला कर दिया व मेरी स्कूटी भी तोड़ दी।

2 ITI students attack - 2

पीड़ित ने बताया कि शोर सुनकर राहगीर व आसपास के लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए वे हांसी के एक निजी अस्पताल में चले गए। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायल युवकों के बयान दर्ज कर हांसी सदर थाना पुलिस ने आरोपी शिबू, अशोक, ईशू, आशीष, अमित, दीपक, संजू व 6-7 अन्य के खिलाफ तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें