9 महीने की गर्भवती की मौत, तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने मारी टक्कर

हिसार

हरियाणा के हिसार के हांसी में 25 साल की गर्भवती महिला की दुर्घटना में मौत हो गई। गर्भवती महिला हांसी के सिविल अस्पताल से अपने पति के साथ बाइक पर बाहर निकल रही थी। उसी दौरान सड़क से आ रही तेज गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। गर्भवती महिला की इलाज के दौरान हिसार में मौत हो गई। वहीं मृतक महिला ममता के पति रवि को पांव में चोट लगी है। फिलहाल परिवार वालों द्वारा दी जानकारी के अनुसार टक्कर मारने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया है।

विस्तार से…

हरियाणा के हिसार के हांसी के जमावड़ी की रहने वाली 25 साल की गर्भवती महिला बुधवार को सुबह अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए हांसी के सिविल अस्पताल में अपने पति और बच्चे के साथ बाइक पर आई थी। बता दें कि गर्भवती महिला का नाम ममता है और वह 9 महीने की गर्भवती थी।

Whatsapp Channel Join

जब वह अल्ट्रासाउंड करवाने गई थी उस दौरान डॉक्टरों ने महिला की जांच करने पर खून की कमी बताई थी। जिसके बाद मृतक महिला के पति रवि ब्लड लाने के हिसार के नागरिक अस्पताल से ब्लड लेकर हांसी हॉस्पिटल में गए थे।

तेज रफ्तार में आ रही कार ने मारी टक्कर

ब्लड लेने के बाद देर रात करीब 11:00 बजे हॉस्पिटल से ब्लड चढ़ाने के बाद वह बाइक पर हॉस्पिटल से बाहर निकल रहे थे। उसी दौरान सड़क से आ रही तेज कार ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे ममता उछलकर सड़क पर गिर गई और उसके पति रवि के पांव में चोट लग गई। उनके साथ मौजूद करीब 3 साल का बच्चा भी था जिसके गिरने पर सिर में चोट लग गई।

वहीं मौके पर मौजूद लोग उन्हें हिसार के सिविल हॉस्पिटल में लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें अग्रोहा मेडिकल में रेफर कर दिया। गर्भवती महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल में ले गए जहां महिला ने आज सुबह करीब 2:00 बजे दम तोड़ दिया।

10 से 15 मिनट के प्राइवेट हॉस्पिटल ने मांगे ₹14000 रुपए

परिवार वालों का आरोप है कि गर्भवती ममता की प्राइवेट हॉस्पिटल में 10 से 15 मिनट के अंदर ही मौत हो गई थी इसके बावजूद प्राइवेट अस्पताल कर्मचारियों ने उनसे करीब ₹14000 रुपए का बिल बना दिया। फिलहाल हिसार के नागरिक अस्पताल में मृतक महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

परिवार वालों के बयान के अधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल परिवार वालों द्वारा दी जानकारी के अनुसार टक्कर मारने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने काबू कर लिया है।