आदमपुर की तिरंगा यात्रा में आपस में भिड़े भाजपाई

हिसार

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आदमपुर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता आपस में भिड़ते हुए नजर आए। जिसकी वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। मामले की जानकारी पुलिस को मिली और मौके पर पहुंची पुलिस ने माहौल को शांत करवाने का प्रयास किया तथा यात्रा में माहौल खराब करने वाले युवा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यात्रा का उदृेश्य शहीदों को नमन करना

यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकालने का हमारा उदृेश्य शहीदों को नमन करना है। जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है और भाजपा के चलाए अभियान के तहत घर-घर तक तिरंगा पहुंचाने का है। वहीं जहां तिरंगा नहीं पहुंच पाया है, वहां हमारी युवाओं की टीम स्वयं तिरंगा पहुंचाने का कार्य करेगी, ताकि 15 अगस्त से पहले सभी घरों में हमारा राष्ट्रीय ध्वज लहराता हुआ दिखाई दें।

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि घर-घर में तिरंगा लगने से युवाओं में जागृति आनी चाहिए और सभी को पता लगना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी घर-घर तिरंगा पहुंचाने का अभियान चला रही है।

Screenshot 204

जूते पहनकर गांधी को माल्यार्पण कर रहे नेता

हिसार में रविवार को भाजपा नेताओं द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता द्वारा भी शिरकत की गई। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण की, लेकिन इस दौरान मंत्री अपने जूतों को उतारना भूल गए और किसी अन्य नेता द्वारा भी उन्हें जूते उतारने की सलाह नहीं दी गई। हालांकि प्रदेश के सभी बड़े मंत्रियों को इतना तो अवश्य पता होता ही है कि महात्मा गांधी को माला पहनाते हुए उन्हें जूते उतारने पड़ेंगे।