Haryana के हिसार में घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें कार तालाब में गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसा 3 दिसंबर की रात करीब 11 बजे हुआ, जब फतेहाबाद जिले के भोडिया खेड़ा गांव के रहने वाले 53 वर्षीय जीवन अपनी i20 कार से भूना की ओर जा रहे थे।
कोहरे के चलते सिवानी बोलान गांव के पास दृश्यता बहुत कम हो गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। कार पानी में डूब गई, और चालक जीवन उसमें फंसे रह गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रात में सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय मदद से कार को तालाब से बाहर निकाला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है, और पुलिस उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।







