हरियाणा में हिसार जिले के हांसी गांव में सीएम फ्लाइंग की टीम ने सिसाय पुल के पास एक दुकान पर छापा मारकर सरकारी राशन के 120 आटे के कट्टे बरामद किए हैं। जब टीम ने रेड मारी उस समय दुकान का मालिक इन आट्टे के कट्टो को गाड़ी में लोड करा रहा था। टीम ने मौके पर वहां पहुचंकर दुकानदार को पकड़ा।
रेड में बरामद किए गए आट्टे को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा राशन डिपो पर सप्लाई किया गया था। टीम ने माल को कब्जे में ले लिया है और साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को भी बुलाया गया।
