हरियाणा में Hisar के एक होटल में प्रेमी युगल द्वारा सुसाइड किए जाने का मामला सामने आया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन करने में जुटी है। इसी बीच सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस सैलरी प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक युवती के पति ने गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज करवाई हुई है। रिपोर्ट में कल दोपहर से गायब होने की बात कही थी। मामले की पूरी स्थिति पुलिस की पूरी जांच होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
जानकारी के अनुसार रेलवे रोड पर पेटेरा नाम से एक होटल है। होटल में वीरवार की दोपहर बाद दो बजे एक युवक 28 वर्षीय सुमित कुमार निवासी गांव मदन खेड़ी तथा एक युवती 26 वर्षीय मोनिका निवासी गांव सिवानी बोलान आए और उन्होंने कमरा मांगा। इस पर होटल के मैनेजर ने युवक युवती से उनके आधार कार्ड और एड्रेस मांगा। युवक ने दोनों आधार कार्ड के प्रथम पेज की कापी मैनेजर को देते हुए कहा बाकी एड्रेस होटल के कमरे में पहुंचकर पहुंचा देंगे। इस पर होटल मैनेजर ने युवक युवती को कमरा नंबर 110 की चाबी दे दी। कुछ देर बाद युवक युवती ने चाय का आर्डर किया।
रात 11 बजे दिया गया खाने का ऑर्डर
उसके बाद उन्होंने कोई आर्डर नहीं किया। रात के समय करीब 11 बजे युवक व युवती द्वारा खाने का आर्डर दिया गया। इसके बाद सुबह होने पर भी युवक तथा युति द्वारा होटल प्रबंधन को किसी तरह का कोई आर्डर नहीं दिया गया। सुबह 11 बजे रूम चेक करते हुए जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला इस पर होटल मैनेजर ने होटल के एमडी कुश मित्तल को फोन कर मामले की सूचना दी।
एमडी ने उन्हें एक बार फिर से दरवाजा खटखटाना की बात कही और रिस्पांस नहीं मिलने पर 112 पर कॉल करने के लिए कहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने होटल का कमरे खोला। पुलिस ने अंदर जाकर देखा कि कमरे के बाथरूम में युवक व युवती की लाश पड़ी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को कमरे से एक शीशी मिली है ऐसा अनुमान है कि शीशी में जहरीला पदार्थ था, जिसका सेवन करके प्रेमी युगल ने सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस ने मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी है।







