हिसार के विकास नगर में संदिग्ध परिस्थितियों 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम विद्याधर है। परिवार वालों ने आरोप लगया है कि अज्ञात व्यक्तियों ने विद्याधर को चिट्टे की ओवर डोज दी है। जिसकी वजह से विद्याधर की मौत हो गई है। इस मामले पुलिस ने धारा 304,328 के तहत मृतक के मामला हनुमान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
पहले से ही नशे का आदि था विद्याधर
मृतक के मामा हनुमान ने पुलिस को बयान दिए में बताया कि उसका भांजा विद्याधर एक साल पहले नशा करने का आदि था। वह गुजरात मे सैलून की दुकान पर काम करने लग गया था। काफी दिनों बाद बीते दिन भान्जा विद्याधर घर पर आया और कुछ देर रूकने के बाद घर से निकल गया। बुधवार को उसकी मौत की सूचना मिली। उसका शव विकास नगर की गली में पड़ा हुआ था।
अज्ञात व्यक्तियों ने दी चिट्टे की ओवर डोज
शिकायतकर्ता ने शक जताया कि उसके भान्जा विद्याधर उर्फ बन्टी को किसी अज्ञात व्यक्तियों ने चिट्टा की ओवर डोज दे दी और उस चिट्टा की ओवर डोज के कारण भान्जा की मृत्यु हुई है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने धारा 304 व 328 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।

