हिसार में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शहीदों को श्रद्वांजलि देकर फहराया तिरंगा

हिसार

हिसार में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शिरकत की। उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पहले लघु सचिवालय स्थित शहीदी स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात स्टेडियम में पहुंचकर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के पावन अवसर पर आजादी के बलिदानियों को नमन करता हूं। हिसार- हांसी के लोगों ने आजादी में अपना योगदान देते हुए उस समय डिप्टी कलेक्टर बेडर्नबर्न को कोर्ट रूम में गोली मारकर जनक्रांति का बिगुल बजा दिया था।

हरियाणा की पावन मिट्टी का लड़ाईयों में योगदान रहा

Whatsapp Channel Join

पिछले वर्ष से आजादी का अमृतकाल देशभर में मनाया जा रहा है, हर घर में तिरंगा पहुंचाने का काम किया। ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ मुहिम हमारे लोगों ने किया। 1962,1965, 1971 के युद्धों में हमारे जवानों ने हमेशा लोहा लिया। इन लड़ाईयों में हरियाणा की पावन मिट्‌टी का योगदान रहा।

Screenshot 231

विधायक रामकुमार गौतम ने फहराया तिरंगा

हिसार के नारनौंद स्थित सरकारी स्कूल में विधायक रामकुमार गौतम ने तिरंगा फहराया। जबकि हांसी में सांसद बृजेंद्र सिंह ने तिरंगा फहराया। तत्पश्चात शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने बाबा भीम राव अंबेडकर की मूर्ति काे फूल अर्पित किए। सांसद बृजेंद्र सिंह शहीद के परिवारों को सम्मानित करने से पहले नमन करते हुए।

धारा 144 लागू करने के रहे आदेश

जिलाधीश उत्तम सिंह ने महावीर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की सुरक्षा के दृष्टिगत रेड जोन घोषित कर धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार महावीर स्टेडियम के 200 मीटर के दायरे में आज धारा-144 लागू रही।