जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। गुरुग्राम के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कमलेश ढांडा ने स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानियों को नमन किया और ध्वजारोहण किया।
स्कूल के बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के अलावा योगा, पीटी, डंबल्स व लेजियम शो सहित पुलिस, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, प्रजातंत्र के प्रहरी, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, एनसीसी की टुकड़ियों के अलावा ट्रैफिक पुलिस की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया।
समारोह में सरकार के विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। जिला मुख्यालय सहित उपमंडल स्तर भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम औऱ पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया।

