17 जून यानि की आज पूरे देश भर में मुस्लिमों के द्वारा बकरीद मनाई जाएगी। हरियाणा के Hisar में आज ईद का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है। अग्रोहा क्षेत्र में स्थित मक्का मस्जिद मल्लापुर में भी ईद के लिए नमाज अदा की गई। ईद-उल-फितर के बाद इसे मुस्लिम समुदाय का दूसरा सबसे मुख्य त्योहार माना जाता है। सुबह से देश भर की मस्जिदों में नमाज अदा करने के किए मुस्लिमों की भीड़ उमड़ रही है।
हिसार में नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे। रंग बिरंगी पोशाक व टोपियां पहनकर छोटे-बड़े, बूढ़े और जवान सुबह 6:30 बजे से पहले ही मस्जिद पहुंचने लगे थे। मुस्लिम कमेटी ने गर्मी को देखते हुए पानी की छबील, ठंडाई का विशेष प्रबन्ध किया। हिसार के आस-पास स्थित गांव के मुस्लिम समाज के लोग मक्का मस्जिद गांव मल्लापुर पहुंचे। 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी।