उचाना सीट पर छिड़ा राजनीतिक दंगल, पूर्व केंद्रीय मंत्री के परिवार पर भड़के दिग्विजय चौटाला

हिसार

हरियाणा के जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने उचाना सीट को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह के परिवार पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि बीरेंद्र सिंह की बातों को न तो भाजपा और न ही जजपा तवज्जो दे रही है। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह को डर लगता है कि जजपा उचाना से दोबारा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। उनकी जमीन खिसक चुकी है और वे अब खिसकी जमीन की तलाश कर रहे हैं।

बीरेंद्र सिंह का परिवार हो रहा परेशान- दिग्विजय

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वे कभी लोगों के बीच नहीं रहे। उन्होंने कहा कि उचाना के लोगों को पहले राजनीतिक जागरुकता ओम प्रकाश चौटाला ने दी और अब दुष्यंत चौटाला ने दी है। उचाना वालों के पास ताकत आ गई है। अब उन्हें कोई चाय पर बुला ले तो 2 मिनट में आ जाते हैं। अब बीरेंद्र सिंह का परिवार परेशान हो रहा है।

Whatsapp Channel Join

हिसार लोकसभा और उचाना सीट को लेकर राजनीतिक दंगल

चौटाला और बीरेंद्र सिंह के परिवार के बीच हिसार लोकसभा और उचाना सीट को लेकर कशमकश चल रही है। चौधरी बीरेंद्र सिंह का परिवार जजपा से गठबंधन तोड़ने के पक्ष में है। हिसार लोकसभा और उचाना सीट को लेकर दोनों के बीच बयानबाजी हो चुकी है। दोनों ही परिवार इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

5 बार हो चुके हैं दोनों परिवार आमने-सामने

अभी तक उचाना सीट पर 5 बार दोनों परिवार चुनावी मैदान में एक दूसरे के सामने ताल ठोंक चुके हैं।  जिसमें 3 बार बीरेंद्र सिंह का परिवार और 2 बार चौटाला परिवार चुनाव जीता है। बीरेंद्र सिंह लोकसभा चुनाव में ओम प्रकश चौटाला को हरा चुके हैं और विधानसभा में उनसे हार चुके हैं। बीरेंद्र सिंह की पत्नी उचाना विधानसभा से एक बार दुष्यंत को हरा चुकी है और एक बार हार चुकी है।