Haryana Politics

Haryana Politics : देवीलाल के नाम पर कुछ लोग कर रहे ठगी-ठोरी का काम, INLD leader Sunaina Chautala बोलीं सांकेतिक तौर पर मिला हिसार सीट से चुनाव लड़ने का इशारा

हिसार

Haryana Politics : हरियाणा इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ नेत्री सुनैना चौटाला ने कहा कि सांकेतिक तौर पर उन्हें हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का इशारा मिल चुका है। वहीं जल्द ही पार्टी हाईकमान ऑफिशल अनाउंसमेंट करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से जिस दिन पूर्ण आदेश मिलेगा, उसी दिन से हिसार लोकसभा क्षेत्र में प्रचार-प्रचार का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

यह बातें इनेलो वरिष्ठ नेत्री सुनैना चौटाला ने शनिवार को हरियाणा के जिला हिसार स्थित चौधरी देवीलाल सदन में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहीं। सुनैना चौटाला ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा रणजीत सिंह चौटाला को हिसार लोकसभा सीट से टिकट देने के सवाल पर कहा कि आज भाजपा के नेता ठगा हुआ महसूस करते हैं। एक निर्दलीय विधायक को पार्टी में शामिल कर हिसार से टिकट देने का मतलब स्पष्ट हो गया है कि भाजपा पार्टी अंदर से खोखली हो चुकी है।

सुनेना 1

इस दौरान सुनैना चौटाला ने देवीलाल की विरासत पर बोलते हुए कहा कि कुछ लोग देवीलाल को आदर्श मानते हैं। वहीं कुछ लोग उनके नाम से ठगी ठोरी का काम कर रहे हैं। वहीं इस दौरान सुनैना चौटाला ने जननायक जनता पार्टी पर अप्रत्यक्ष रूप से बिना नाम लिए कटाक्ष किया।

Whatsapp Channel Join

सुनेना 3

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ ऐसी पार्टी भी हैं, जो नाम तो देवीलाल का लेती हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि देवीलाल ने किसे चुना। सुनैना चौटाला ने कहा कि देवीलाल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को अपनी विरासत माना है। राम का नाम तो सब लेते हैं, लेकिन राम किसे चुनते हैं, यह बड़ी बात है।