हरियाणा के हिसार में दो शव मिले। एक शव साउथ बाईपास पर मिला तो वहीं दूसरा शव बालसमंद नहर में बहता मिला। आस-पास के इलाकों में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस। दोनों शवों की उम्र करीब 50 वर्ष।
विस्तार में…
हरियाणा के हिसार जिले में सोमवार को साउथ बाईपास पर दो शव मिले। शव मिलने से इलाके के आस-पास सनसनी फैल गई। सुबह करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 16-17 बाईपास पर नहर पुलिया पर शव पड़ा है और वहीं दूसरा शव बालसमंद नहर में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और नहर में तैरते शव को बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि दोनों शवों की उम्र करीब 50 वर्ष है।
आजाद नगर थाना पुलिस और सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। साउथ बायपास के पास मिलने वाले दोनों शव की पहचान अर्बन स्टेट एरिया में रहने वाले सुशील और दूसरे आजाद नगर में रहने वाले सतपाल इंदौरा के रुप में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।