Two parties clashed in Hisar due to election rivalry

Hisar में चुनावी रंजिश के चक्कर में भिड़े 2 पक्ष, Congress नेता के घर की ईंट-पत्थरों की बरसात

हिसार

Hisar में बीडीसी चुनाव(BDC elections) को लेकर आपसी रंजिश के चलते एक गंभीर झगड़ा हुआ, जिसमें हरियाणा के बाजीगर समाज के प्रधान और कांग्रेस(Congress) प्रवक्ता सुखबीर बाजीगर और उनके परिवार के सदस्य घायल हो गए। इस झगड़े में दूसरे पक्ष ने भी सुखबीर बाजीगर और अन्य आठ लोगों पर मारपीट करने और झगड़ा करने के आरोप(allegations of fighting) लगाए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज(cross FIR registered) की है।

मामला बीडीसी चुनाव और बाजीगर चौपाल पर कब्जे को लेकर है। इससे पहले भी गांव लुदास में झगड़े हो चुके हैं, लेकिन 10 जून की रात को यह झगड़ा बढ़ गया और इसमें कई लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहली शिकायत गांव लुदास के राजबीर की ओर से की गई। राजबीर ने बताया कि 10 जून की रात करीब 11 बजे गांव के ही सुखबीर बाजीगर, रणबीर, सोनू, विकास, मंगल, इंद्र, साहिल और नवीन ने उनके साथ घर के सामने डंडों से हमला किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके पास से 10 हजार रुपए और फोन छीन लिया गया और उन्हें खींचकर घर ले जाने की कोशिश की गई। राजबीर ने बताया कि उनके मामा के लड़के सुनील ने उनकी जान बचाई। उन्होंने आरोप लगाया कि बाजीगर चौपाल पर सुखबीर ने नाजायज कब्जा कर रखा है, जिससे बाजीगर समाज नाराज है। पुलिस ने सुखबीर बाजीगर, रणबीर, सोनू, विकास, मंगल, इंद्र, साहिल और नवीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Two parties clashed in Hisar due to election rivalry - 2

दूसरी शिकायत बाजीगर समाज के प्रधान सुखबीर बाजीगर की ओर से की गई है। सुखबीर ने बताया कि उनका गाड़ियां बेचने और खरीदने का काम है। 10 जून की रात 8 बजे वे गांव के बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी दौरान राजबीर और संदीप शराब पीकर आए और गाली-गलौज करने लगे। सुखबीर ने इसे अनदेखा कर दिया और घर चले गए। इसके बाद उन्होंने संदीप के चाचा और ताऊ को बताया कि राजबीर गाली-गलौज कर रहा है।

Whatsapp Channel Join

हमला करने की कोशिश की

सुखबीर ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे राजबीर डंडा लिए हुए उनके घर में आया और उन पर हमला करने की कोशिश की। घर के लोगों ने राजबीर को बाहर निकाला। सुखबीर का कहना है कि उनके और उनके परिवार पर हमला किया गया और अपनी सुरक्षा के लिए उन्होंने पुलिस को कॉल किया। इस घटना में सुखबीर, अनीता, साहिल और पिकीं को चोटें आईं। सुखबीर ने आरोप लगाया कि संदीप ने घर के बाहर लड़कों को इकट्ठा करके उन पर हमला करवाया।

38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

इस झगड़े में महिलाओं के साथ भी हाथापाई और मारपीट हुई। सुखबीर ने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने झूठी MLR (मेडिको-लीगल रिपोर्ट) कटवाकर उन पर दबाव बनाने की कोशिश की। सुखबीर ने इस घटना को एक साजिश बताया और पुलिस से न्याय की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 38 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों की बातों को सुनकर निष्पक्षता से काम करने का आश्वासन दिया है।

अन्य खबरें