weather 20 6

हरियाणा में HTET परीक्षा शुरू, दो दिनों में 12 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल

हरियाणा

➤अंबाला में 30 व 31 जुलाई को HTET परीक्षा आयोजित, कुल 12,118 परीक्षार्थी होंगे शामिल।
➤परीक्षा को नकलमुक्त बनाने के लिए CCTV, जैमर और वीडियोग्राफी से निगरानी की व्यवस्था।
➤दोनों दिन अलग-अलग शिफ्टों में लेवल-3 और लेवल-2 की परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होंगी।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) का आयोजन अंबाला जिले में 30 और 31 जुलाई को दो चरणों में किया जा रहा है। परीक्षा को सुव्यवस्थित और नकलमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। पहले दिन यानी 30 जुलाई को लेवल-3 की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जा रही है, जिसमें 3708 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए जिले में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं, 31 जुलाई को लेवल-2 की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें 6106 परीक्षार्थी भाग लेंगे। इसके लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दोनों दिनों को मिलाकर कुल 12,118 परीक्षार्थी HTET में शामिल हो रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

image 142

सीईओ जिला परिषद गगनदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की जा चुकी है और केंद्र अधीक्षकों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया गया है। हर केंद्र पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जहां आवश्यक हुआ, वहां जैमर भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा पूरी परीक्षा प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है। सभी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को ड्यूटी आईडी कार्ड दिए गए हैं, जिन्हें पहनना अनिवार्य किया गया है।

प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्रों पर पहुंचने और दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा सके।