In Fatehabad, woman councilor accused another councilor of abusing him over phone

Fatehabad में महिला पार्षद ने दूसरे पार्षद पर लगाएं फोन कर अभद्र व्यवहार करने का आरोप

फतेहाबाद बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के फतेहाबाद जिलें में देर रात नगर परिषद हाउस में पार्षदों की लड़ाई होने का मामला सामने आया है। जहां वार्ड नंबर दो की पार्षद नीलांशी शर्मा ने वार्ड तीन के पार्षद सुरेंद्र डीगवाल पर फोन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। नीलांशी ने ये सारी बातें अपने पिता को बताई। जिसके बाद उन्होंने देर रात को वार्ड तीन के पार्षद सुरेंद्र डीगवाल के घर के बाहर जाकर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला पार्षद की शिकायत पर सुरेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इस बारे में जब सुरेंद्र डिगवाल से बात करना चाही तो उनका नम्बर बन्द आया।

नीलांशी शर्मा ने बताया कि रात को उसके वॉट्सऐप पर सुरेंद्र डीगवाल ने वीडियो कॉल की तो उसने काट दी। इसके बाद उसने नॉर्मल कॉल कर सुरेंद्र से वीडियो कॉल करने का कारण पूछा तो वह भद्दी गालियां निकालने लगा। वह हैरान रह गईं और उन्हें पूछा कि आपको पता है आपने किसको कॉल कर रखा है, जिस पर सुरेंद्र डीगवाल ने कहा कि उन्होंने वार्ड पार्षद निर्मल सिवाच को फोन मिलाया है। जिस पर उन्होंने बताया कि वे निर्मल नहीं नीलांशी हैं, जिस पर फोन कट गया।

नीलांशी ने पिता को बताई सारी बात

Whatsapp Channel Join

नीलांशी ने रोना शुरू किया तो उनकी मां ने उन्हें संभाला। इतने में उनके पिता घर पहुंचे तो उन्होंने अपने पिता को सारी बात बताई। इसके बाद नीलांशी अपने माता-पिता, अन्य परिजनों के साथ सुरेंद्र डीगवाल के घर के बाहर पहुंचकर धरना दे दिया। बाद में दोनों वार्डों के लोग भी वहां पहुंचने शुरू हो गए और कई वार्ड पार्षद भी नीलांशी का साथ देने वहां आ गए।

घर पर नहीं मिला सुरेंद्र

नगर पार्षद निलांशी के पिता ने पुलिस को कहा कि जब तक सुरेंद्र डीगवाल घर से बाहर आकर अपनी सफाई नहीं देते, तब तक वे यहां से नहीं जाएंगे। डीगवाल अपने घर में ही है लेकिन घर से बाहर नहीं आ रहे। हालांकि आधी रात को पहुंची पुलिस ने जब घर जाकर देखा तो डीगवाल अफने घर पर नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने निलांशी से मौके पर ही लिखित शिकायत ली और सुरेंद्र डीगवाल के घर पहुंची। वहां पता लगा कि सुरेंद्र डीगवाल अपने घर पर नहीं है और उसका फोन भी बंद आ रहा है।

सुरेंद्र के खिलाफ केस दर्ज

नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा, वार्ड पार्षद मोहन लाल ग्रोवर, हंसराज योगी आदि ने कहा कि अगर पार्सद सुरेंद्र पर लगे यह आरोप सही हैं तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करवाएंगे। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी और आधी रात को ही कार्रवाई न होने पर एसपी के पास जाने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आधी रात को ही पार्षद सुरेंद्र डीगवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।