India alliance candidate Sushil Gupta

India Alliance प्रत्याशी Sushil Gupta का CM Manohar Lal को खुला चैलेंज, बोलें BJP लोकसभा चुनाव में चाहे कोई भी Hero-Heroine उम्मीदवार उतारे, कोई वोट नहीं देगा

बड़ी ख़बर यमुनानगर राजनीति हरियाणा

लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियों के नेता और उम्मीदवार लोगों के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के कुरुक्षेत्र प्रत्याशी सुशील गुप्ता रादौर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को एक बड़ा चैलेंज कर दिया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से ही महाभारत का युद्ध शुरू हुआ था। इंडिया गठबंधन भी कुरुक्षेत्र से ही अपने राजनीतिक रण की शुरुआत कर जीत दर्ज करवाएगा, जिसे पूरा देश देखेगा। इस दौरान सुशील गुप्ता ने संभावित भाजपा के स्टार प्रत्याशियों को भी आड़े हाथों लिया।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव की तारीख अब बिल्कुल नजदीक है। कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है, लेकिन कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (इंडिया गठबंधन) के प्रत्याशी सुशील गुप्ता इन दोनों जोर-शोर से प्रचार में जुटे हुए हैं। जिला यमुनानगर के रादौर में सुशील गुप्ता ने इंडिया गठबंधन के कार्यों को लेकर एक बैठक ली। जिसमें यमुनानगर के कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार को जमकर निशाने पर लिया।

सुशील 2

सीएम मनोहर लाल के आंकड़ों वाले बयान पर सुशील गुप्ता का पलटवार

Whatsapp Channel Join

सुशील गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आंकड़ों वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री मनोहर लाल को लाइव डिबेट के लिए खुला चैलेंज देता हूं। वह आंकड़ों के साथ आए, मैं उन्हें झूठा साबित करुंगा। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि क्या शुभकरण की गोली लगने से मौत नहीं हुई? क्या किसानों पर लाठीचार्ज नहीं किया गया? क्या किसानों पर झूठे केस दर्ज नहीं किए गए? क्या प्रशासन की तरफ से प्रदर्शनकारी किसानों की संपत्ति को कुर्क करने के पोस्टर नहीं चस्पाए गए? सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार ऐसे मंत्रियों की पक्षधर है, जिन पर छेड़छाड़ की आरोप लगे हुए हैं।

सुशील 3

भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, नशा और अपराध का बोलबाला

इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुशील गुप्ता ने कहा कि यह सरकार हमारे देश की बेटियों को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए विवश करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, नशा और अपराध का बोलबाला है। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी को दिनदहाड़े गोलियों से भूना जाता है। ऐसे में जनता अंदाजा लगा सकती हैं कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कैसी है। इस दौरान सुशील गुप्ता ने उस सवाल का भी जवाब दिया, जिसमें कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहतक से रणदीप हुड्डा को भी चुनावी रण में उतरा जा सकता है।

सुशील 4

कुरुक्षेत्र से महाभारत का युद्ध शुरू हुआ, अब इंडिया गठबंधन की जीत को देखेगा पूरा देश

सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में चाहे किसी भी हीरो-हीरोइन को उतार ले, अब जनता उनके झांसे में आने वाली नहीं है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की सच्चाई को भली-भांति जान चुकी है और उन्हें वोट बिल्कुल नहीं देगी।

सुशील 1

सुशील गुप्ता ने इंडिया इंडिया गठबंधन की मजबूती पर कहा कि कुरुक्षेत्र से ही महाभारत का युद्ध शुरू हुआ था और कुरुक्षेत्र से ही इंडिया गठबंधन की जीत होगी, जिसे पूरा देश देखेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद देश और प्रदेश की जनता की भलाई के कार्य किए जाएंगे। आने वाला समय हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (इंडिया गठबंधन) का होगा।

सुशील 5