हरियाणा के इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने Bahadurgarh नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता के पास वॉट्सऐप कॉल करके 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी न देने पर गैंगस्टर नंदू ने नफे सिंह राठी के जैसा हाल करने की धमकी दी है। अशोक गुप्ता ने दिल्ली पश्चिम विहार थाना में इस मामले की FIR दर्ज करा दी है।
मूलरूप से झज्जर जिले के बहादुरगढ़ की अनाज मंडी निवासी अशोक गुप्ता गणपति धाम के प्रधान हैं। वे नई दिल्ली के मुल्तान नगर में रहते हैं। अशोक गुप्ता ने दिल्ली के पश्चिम विहार थाना में शिकायत की है, और FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 383 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। नफे सिंह राठी के हत्याकांड में नंदू का नाम आया था, जिसके बाद पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो शूटर गिरफ्तार किए थे।