जिले में बाई पास पर कार और मोटरसाइकिल की भयनाक टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग समेत 2 लोगों की मौत हो गई। गंभीर रुप से घायल जयबीर को रोहतक पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। दोनों मृतक गुढ़ा गांव के रहने वाले थे।
क्या है सारा मामला
हादसे में शिकार ओमकवार (62) मजदूरी का काम करता था और दूसरा जयबीर (51) खेती बाड़ी का काम करता था। दोनों गांव गुढ़ा के रहने वाले थे। मृतक झज्जर से मोटरसाइकिल पर अपने गांव गुढ़ा जा रहे थे। जैसे ही झज्जर बाई पास पर पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में ओमकवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। जयबीर की हालत गंभीर होने के चलते उसे झज्जर के नागरिक अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। लेकिन जयबीर ने भी रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद वारिशों को सौंप दिया गया।

