सोनीपत का शुगर मिल लगातार चर्चा में बना हुआ है, जहां शुगर मिल कारखाने मेंटेनेंस में देरी को लेकर किसानों मार्च निकाला है। किसानों ने शुगर मिल से लघु सचिवालय तक के ट्रैक्टर मार्च निकालकर कारखाने मेंटेनेंस के टेंडर जल्द होने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। वही टेंडर में देरी को लेकर कमीशन खोरी का भी आरोप लगाया है।

सोनीपत के शुगर मिल के टेंडर को लेकर किसानों ने मिनी सचिवालय पर हल्ला बोल किया, वही किसान शुगर मिल से लेकर मिनी सचिवालय तक ट्रैक्टरों का काफिला लेकर पहुंचे।
किसानों ने मांग की है कि शुगर मिल के मेंटेनेंस का टेंडर जल्द से जल्द होना चाहिए, क्योंकि मेंटेनेंस के कार्य में देरी होने से किसानों को गन्ना डालने में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।

वही किसानों ने टेंडर में देरी होने के पीछे कमीशन खोरी की बात कही है कि शुगर मिल में कमीशन खोरी के चलते टेंडर लेट हो रहा है। पूरे मामले को लेकर पहले भी शुगर मिल चर्चा में रह चुका है।

