Devendra Atri

उचाना में डोर टू डोर अभियान में जुटे Devendra Atri, बोले- उचाना से खिलेगा कमल का फूल

जींद

भारतीय जनता पार्टी के नेता Devendra Atri इन दिनों उचाना हलके में डोर टू डोर प्रचार अभियान में लगे हुए हैं। उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। आज उचाना मंडी में प्रचार के दौरान देवेंद्र अत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीरेंद्र सिंह पर निशाना साधा।

देवेंद्र अत्री ने कहा कि अब तक उचाना से जो भी विधायक बने, उन्होंने चंडीगढ़ में ही राजनीति की। लोगों की समस्याओं को सरकार के सामने नहीं रखा, जिसके चलते यहां के लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुनना और उन्हें सही मंच पर पहुंचाना है। उचाना की सबसे बड़ी समस्या नहरी पानी की है, जिसे वे हल करने का प्रयास करेंगे।

बीरेंद्र सिंह पर साधा निशाना

Whatsapp Channel Join

अत्री ने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हमेशा स्वार्थ की राजनीति की और मुख्यमंत्री बनने के सपने देखते रहे। कांग्रेस की सूची में उनका नाम नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया—धर्मपत्नी एमएलए, बेटा सांसद और खुद केंद्रीय मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने उचाना के लिए कोई फैक्ट्री नहीं लगवाई। देवेंद्र अत्री ने लोगों से अपील की है कि वे बीजेपी को समर्थन दें और तीसरी बार कमल का फूल खिलाएं। देवेंद्र अत्री ने कहा कि बीजेपी का संगठन मजबूत है और कोई भी कार्यकर्ता नाराज नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं और मिलकर आगे बढ़ेंगे।

अन्य खबरें