suicide

Jind : परेशान दामाद ने फंदा लगाकर दी जान

जींद

हरियाणा के Jind जिले के मांगलपुर गांव में एक युवक ने खेत में बनी ट्यूबवेल पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक अपने ससुराल पक्ष के लोगों से परेशान था। वे लोग उससे पैसों की डिमांड कर रहे थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेजा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक के भाई मनीष ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी और उसके भाई कपिल की शादी करीब 4 साल पहले गांव ढुढंवा के रहने वाले जगीर सिंह उर्फ टीकड़ा की बेटियों से हुई थी। शादी के एक साल तक सबकुछ ठीक-ठाक था। लेकिन उसके बाद उनके और ससुराल पक्ष के बीच मनमुटाव बढ़ गया। जिसके बाद कई बार पंचायते भी हुई। इसी के चलते दोनों बहनों पहले सुनीता और फिर गीता ने परिजनों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया।

पुलिस ने कपिल को किया था गिरफ्तार

उसने बताया कि पुलिस ने इस केस में सिर्फ कपिल को गिरफ्तार किया और बाकियों को पूछताछ के बाद बाहर निकाल दिया। इसके बाद मनीष की पत्नी ने उसपर दोबारा केस कर दिया। पुलिस ने कपिल और माता-पिता को बाहर कर दिया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp Channel Join

ससुराल पक्ष द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा था। ससुराल के लोग समझौता करने के लिए 16 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इसके चलते उसका भाई कपिल परेशान रहता था। मंगलवार सुबह कपिल खेतों में गया था, लेकिन वापस घर नहीं आया। जब खेतों में जाकर देखा तो ट्यूवबेल के बने कमरे में फांसी पर लटका हुआ मिला और उसकी मौत हो चुकी थी।

उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष से परेशान होकर कपिल ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सुनीता, छोटे भाई की पत्नी गीतू, ससुर जगीर सिंह उर्फ टीकड़ा, खुजानी देवी और शमशेर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

अन्य खबरें