लुटेरी दुल्हन: आधी रात को गहने लेकर फरार हुई नई दुल्हन, पहली शादी से 13 साल का बेटा

जींद

शादी के नाम पर आए दिन जालसाजी के मामले सामने आते रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जींद से सामने आया है। शादी के बाद डेढ़ माह की दुल्हन रात को गहने लेकर फरार हो गई। इसका पता चलते ही पीड़ित पति ने उसकी तलाश शुरू की। जब कुछ पता नहीं चला तो अलेवा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर नई दुल्हन की तलाश शुरू कर दी है।

पहली शादी से रोजी का 13 साल का बेटा

राजेश ने बताया कि रोजी ने उसके साथ दूसरी शादी की थी। जब वह सुबह उठा ते उसे घर में रोजी दिखाई नहीं दी और घर से सभी गहने भी गायब थे। खुद से तलाश करने पर उसे रोजी का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को दी शिकायत में अलेवा के एक गांव निवासी राजेश ने बताया कि उसने करीब डेढ़ माह पहले जुंडला की रोजी के साथ शादी की थी।

Whatsapp Channel Join

रोजी को 13 साल का बच्चा भी था और वह दिव्यांग था। रोजी की पहली शादी कैथल जिले के गांव रोहेड़ा में हुई थी। यहां उसकी दूसरी शादी थी और वह उसके साथ शादी कर गांव में रह रही थी।

गहने बटोर कर फरार हो गई रोजी

अलेवा निवासी राजेश को शादी करना मंहगा पड़ गया। शादी के करीब डेढ़ माह बाद ही नई नवेली दुल्हन मौका पाकर घर में रखी सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गई। युवक ने लुटेरी दुल्हन को काफी तलाश किया, मगर उसका कोई पता नहीं लगा।

रोजेश ने बताया कि 19 अगस्त की रात को रोजी बिना किसी को बताए अपने बच्चे के साथ कहीं चली गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसे तलाशा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने घर में सामान को चेक किया। शादी के समय रोजी को जो गहने उन्होंने पहनाए ​थे, वह भी गायब मिले। रोजी उन सभी गहनों को अपने साथ ले गई, जो शादी में उसे पहनाए गए थे।