जून में हिमाचल में लौटी ठंड मनाली का तापमान 11 डिग्री गिरा जानें आगे का मौसम 17

जजपा ने किया प्रदेश संगठन का विस्तार, 36 पदाधिकारियों की नियुक्ति, जानें

हरियाणा
  • जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने प्रदेश कार्यकारिणी संगठन का विस्तार कर 36 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है
  • दिग्विजय सिंह चौटाला को युवा प्रदेश अध्यक्ष और प्रो. रणधीर चीका को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है
  • महिला विंग, बीसी, एससी, किसान सेल के साथ-साथ हलका अध्यक्ष और हलका प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं

New Appointments in Women, BC, SC and Farmer Wings: जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने प्रदेश कार्यकारिणी संगठन का विस्तार करते हुए 36 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति के तहत दिग्विजय सिंह चौटाला को युवा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि प्रो. रणधीर चीका को प्रदेश प्रधान महासचिव बनाया गया है। महिला विंग में डॉ. किरण पूनिया को महिला प्रदेश प्रभारी और रजनी दहिया को महिला प्रदेश अध्यक्ष का पद मिला है। बीसी सेल के प्रदेश प्रभारी के रूप में धर्मपाल प्रजापत (रिटायर्ड एक्सईएन) नियुक्त किए गए हैं, वहीं राजेश सैनी को बीसी सेल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। एससी सेल के प्रदेश प्रभारी के पद पर पूर्व विधायक रमेश खटक और प्रदेश अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट सुरेंद्र भागीराम को नियुक्ति मिली है। किसान सेल के प्रदेश प्रभारी के रूप में रोशन ढांडा और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नरेश द्वारका बनाए गए हैं। इसके अलावा, जजपा के प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर रविंद्र सांगवान नियुक्त हुए हैं।

हलका प्रभारी के पदों पर लाड़वा से संदीप लाडा, नांगल चौधरी से विनोद भील, और फिरोजपुर झिरका से शमसुद्दीन को नियुक्त किया गया है। हलका अध्यक्ष के रूप में गुहला से हरपाल सिंह विर्क, कलायत से सेवा सिंह बालू, कैथल से संदीप गढ़ी, पूंडरी से विक्रम म्यौली, लाड़वा से विनोद शर्मा, शाहबाद से कुलदीप सैनी, थानेसर से योगेश शर्मा, पिहोवा से सरपंच गुरलाल वडैच, अटेली से बेदू राता, महेंद्रगढ़ से दिनेश तंवर, नारनौल से सुरेंद्र पटीकरा, नांगल चौधरी से एडवोकेट प्रमोद ताखर, नूंह से आस मोहम्मद, फिरोजपुर झिरका से वसीम अहमद, पुन्हाना से डॉ. तैय्यब हुसैन, हथीन से सुखराम डागर, होडल से हरदेव चौहान, पलवल से महेश डागर, महम से कृष्ण घणघस, और गढ़ी सांपला किलोई से प्रवेश कंसाला तथा रोहतक से राजेश गुलिया और कलानौर से प्रवीन लांबा को नामित किया गया है।

यह नियुक्तियां बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में हुई मीटिंग में तय की गईं, जिसमें पार्टी हाईकमान ने प्रदेश संगठन को मजबूत करने का उद्देश्य स्पष्ट किया। इससे पहले दिग्विजय चौटाला के पास प्रधान महासचिव का पद था, साथ ही वे हलका अध्यक्ष और हलका प्रभारी भी बनाए गए हैं।

Whatsapp Channel Join