कैथल जिले में करनाल रोड पर रात के समय कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता दिनेश ने बताया कि उसके पास चार हैं। उसके 35 वर्षीय लड़के उमेश शर्मा ने नए बस स्टैंड के पास चाय का खोखा खोल रखा है। वह रात के समय साइकिल पर उमेश के खोखे पर गया था। वह अपने साथ उसके आठ वर्षीय पोते ओमकार को भी साथ लेकर गया था।
जब वह घर वापस जा रहा था उसके आगे उसका बेटा उमेश पोते ओमकार के साथ बाइक पर था। करनाल रोड पर एक कार चालक ने उमेश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे बेटा और पोता सड़क पर गिर गए। दोनों जिला नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उमेश को शाह अस्पताल में रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।