Karnal के घोघड़ीपुर फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति ने कैंसर के चलते ट्रेन(Train) के आगे कूदकर आत्महत्या(Suicide) कर ली। मृतक के पास एक सुसाइड नोट(Note) भी मिला है। घटना के बाद जीआरपी करनाल ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक का नाम फूलचंद था। जो कि कैंसर की बीमारी से पीड़ित था, जिसकी वजह से वे बोल भी नहीं पा रहा था। उनकी पत्नी कमलेश, ने बताया कि उनके पति को करीब 6 महीने पहले कैंसर हुआ था। उन्हें दिन में कई बार उनकी सफाई करनी पड़ती थी। पति की सफाई करने के बाद पानी गली में डालना पड़ता तो लोग उन्हें ताने देते थे। फूलचंद की पत्नी ने कहा हमें भी बीमारी के कारण ताने दिए जाते थे। यह बीमारी हमें भी बहुत परेशान करती थी। उनके पास तीन बच्चे थे और उनके पति की बीमारी से परेशानी बढ़ रही थी।

रविवार को मेरे पति घर से चले गए थे और हमने उन्हें खोजना शुरू कर दिया, लेकिन हमें कोई सुराग नहीं मिला। रात को हमें उनकी मौत की जानकारी मिली। करनाल जीआरपी के एसआई बलवान सिंह ने बताया कि रात को एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। उसके पास सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उसने कैंसर के चलते अपनी जान देने की बात लिखी थी।पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।





