केंद्रीय मंत्री के राहुल गांधी पर लगाए आरोप को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन

करनाल

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लगाए गए आरोप के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मौजूदा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त किए जाने की मांग की।

इस मौके पर कांग्रेस के जिला संयोजक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले संसद में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने फ्लाईंग किस करने और इशारा करने का जो आरोप लगाया है जोकि बेबुनियाद है और झूठा है। कांग्रेस मांग करती है कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को तुरन्त प्रभाव से बर्खास्त किया जाए।