पश्चिमी यमुना नहर से शनिवार को नग्न अवस्था में महिला का शव मिला था। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शव गृह में शिनाख्त के लिए पहुंचे एक परिवार ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया है। युवती की बाजू पर टैटू न होने के कारण परिवार शिनाख्त नहीं कर पाया।
72 घंटे के लिए रखा है शव ग्रह में शव
बीते दिन पश्चिमी यमुना नहर से नग्न अवस्था में बरामद महिला के शव की अभी तक कोई भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक महिला की उम्र करीब 20 से 22 साल बताई जा रही है। जांच अधिकारी गुलविंदर सिंह ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए शव ग्रह में शव को रखा है। पुलिस के मुताबिक महिला शादीशुदा हो सकती है और मृतक महिला के शरीर पर जले के निशान हैं।

