Karnal youth dies in Australia

Australia के Victoria Beach पर डूबने से Karnal के युवक की मौत, 3 साल पहले हुई थी शादी, 5 माह पहले लिया था अपना घर

करनाल बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के जिला करनाल के एक युवक की ऑस्ट्रेलिया में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। करनाल के गांव कैमला निवासी साहिल 12 जनवरी की शाम को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए विक्टोरिया बीच पर गया था। जब वह नहा रहा था तो इसी दौरान उसका चश्मा पानी में गिर जाता है। जब साहिल चश्मा उठाने लगा तो तेज लहर उसे अपने साथ समुद्र की गहराई में ले गई। इस दौरान साहिल के साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

बताया जा रहा है कि साहिल का शव बहकर समुद्र के दूसरे छोर पर पहुंच गया था। बीच पर दो ऑस्ट्रेलियन साहिल को रेस्क्यू करने गए, लेकिन उन्हें साहिल का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस का हैलिकौप्टर भी वहां रेस्क्यू के लिए पहुंच चुका था, लेकिन ज्यादा अंधेरा होने के कारण वह साहिल को ढूंढ नहीं पाए। पुलिस ने रात करीब 9 बजे साहिल शव को बरामद कर उसके दोस्तों से पहचान करवाई। वहीं साहिल की मौत के बाद गांव कैमला में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। गांव कैमला निवासी संदीप का कहना है कि उसके चाचा का बेटा साहिल वर्ष 2016 में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया गया था। वह मेलबर्न में एक फर्नीचर कंपनी में काम कर रहा था। 2 साल पहले ही उसे परमानेंट सिटीजनशिप मिली थी।

बीच 1

संदीप का कहना है कि साहिल की 3 साल पहले वर्ष 2020 में गांव गुढ़ा निवासी अन्नु के साथ शादी हुई थी। इसके बाद वर्ष 2022 में साहिल अन्नु को भी अपने साथ ऑस्ट्रेलिया लेकर चला गया था। फिलहाल दोनों वहीं इकट्ठे रह रहे थे। संदीप का कहना है कि साहिल ने करीब 5 महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया में अपना मकान खरीद लिया था। उसने घर के मुहूर्त के लिए 3 महीने पहले अपने माता-पिता को भी ऑस्ट्रेलिया बुलाया था।

Whatsapp Channel Join

बीच 2
????????????

मुहूर्त के बाद परिजन वापस भारत लौट आए थे। बताया जा रहा है कि साहिल के चाचा भीम सिंह घरौंडा की रघबीर विहार कॉलोनी में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। उनका दूसरा बेटा पुर्तगाल में जॉब करता है। वह भी कुछ वर्ष पहले ही विदेश गया था। साहिल का शव फिलहाल मेलबर्न के एक अस्पताल में है। जिसे भारत लाने के लिए करीब 10 दिन का समय लग सकता है।