IMG 20250220 WA0037

Karnal में बोलीं कुमारी सैलजा, ‘सीएम सिटी होने के बावजूद विकास में पीछे, मूलभूत सुविधाओं की कमी’

हरियाणा करनाल

Karnal:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने करनाल में नगर निगम चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करनाल को सीएम सिटी का दर्जा मिलने के बावजूद शहर में अपेक्षित विकास कार्य नहीं हुए हैं। घोटालों और अनियमितताओं से करनाल जूझ रहा है, जबकि मूलभूत सुविधाओं की भी भारी कमी है।

IMG 20250220 WA0040

कुमारी शैलजा ने कहा कि करनाल के हर वार्ड में सड़कें जर्जर हैं, गलियों की स्थिति खराब है और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सरकारी दफ्तरों में लोग अपनी शिकायतों को लेकर खड़े रहते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता। कुमारी शैलजा ने कहा कि वधवा जनता से जुड़े हुए नेता हैं और करनाल के लोगों की समस्याओं को भली-भांति समझते हैं। वे हमेशा लोगों के सुख-दुख में शामिल रहे हैं और शहर के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मेयर पद के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज वधवा ने कहा कि कांग्रेस जन बल के भरोसे चुनाव लड़ रही है, जबकि भाजपा धन बल के सहारे मैदान में है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट सिटी और अन्य विकास परियोजनाओं के नाम पर करनाल में भ्रष्टाचार हुआ है।

Whatsapp Channel Join

कांग्रेस नेता दिव्यांशु बुद्धिराजा ने भाजपा पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को डराने-धमकाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस किसी भी दबाव में झुकने वाली नहीं है। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इंद्रजीत सिंह गोराया, आशा वधवा, राजेश चौधरी, भूपेंद्र लाठर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक शामिल थे।

अन्य खबरें