Kumari Shailja and CM Saini

कुमारी शैलजा ने CM सैनी को लिखा पत्र, जर्जर सड़कों का उठाया मुद्दा

हरियाणा

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा ने CM नायब सैनी को पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने जर्जर सड़कों की समस्या उठाई है। शैलजा ने पत्र में लिखा कि मैं आपका ध्यान जिला फतेहाबाद के रतिया में हरियाणा-पंजाब को जोड़ने वाले स्टेट हाईवे और फतेहाबाद रोड से महिला कॉलेज तक जाने वाली सड़क के निर्माण के संदर्भ में आकर्षित करना चाहती हूँ।

मेरे लोकसभा क्षेत्र सिरसा के नगर रतिया में हरिणाणा और पंजाब को जोडने वाली सड़क का निर्माण काफी समय से अधूरा लटका हुआ है, इस सड़क के एक हिस्से का निर्माण कार्य एक माह से बंद पड़ा है जिसके कारण वहां से आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो होती है, रात में आए दिन सड़क हादसे होते रहते है, दिन में लोगों को दूसरे रास्तों से होकर आना-जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।

दूसरी ओर रतिया में फतेहाबाद रोड से महिला कॉलेज तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी अधूरा लटका हुआ है, ठेकेदार ने सड़क तोड़ तो दी पर उसे अभी तक नहीं बनाया गया है, इस रोड से होकर प्रतिदिन हजारों छात्राएं कॉलेज आती-जाती है जिन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, हर समय धूल उड़ती रहती है और हादसों का डर रहता है। मुझे आशा है कि आप इस समस्या के बारे में संज्ञान लेते हुए दोनों सड़कों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाने के निर्देश देंगे, जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Whatsapp Channel Join

1 1733043441

अन्य खबरें