लघु सचिवालय के सामने बैठी आशा वर्करों ने 17 अगस्त तक बढ़ाई हड़ताल

कुरुक्षेत्र

लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र के सामने 8 अगस्त से हड़ताल कर रही आशा वर्करों ने 17 अगस्त तक अपनी हड़ताल को बढ़ा दिया गया है। आशा वर्कर एसोसिएशन के जिला प्रधान पिंकी देवी ने कहा कि 8 अगस्त 2023 से तीन दिवसीय हड़ताल का हवन किया गया था।

जिसके बाद वह लगातार लघु सचिवालय कुरुक्षेत्र के सामने हड़ताल कर रहे थे। लेकिन इस तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान सरकार व प्रशासन के द्वारा उनकी बात नहीं मानी गई।

2 1

जिसके चलते आज प्रदेश की कमेटी ने इस हड़ताल को 17 अगस्त तक जारी रखने का आह्वान किया है। जिसके आह्वान पर जिला कुरुक्षेत्र में भी आशा वर्करों की हड़ताल 17 अगस्त तक जारी रहेगी और 12 अगस्त 2023 को थानेसर के विधायक सुभाष सुधा के घर के सामने प्रदर्शन किया जाएगा और उनको ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Whatsapp Channel Join