पार्षदों ने वार्ड में काम ना होने पर जताया रोष,अधिकारियों पर गुमराह करने का आरोप

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित नगर पालिका कार्यालय में मंगलवार को नगर पार्षदों ने एकत्रित होकर रोष जताया। पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके वार्ड में विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। विकास कार्यों को लेकर जनता उनसे सवाल पूछ रही है। वहीं अधिकारी पार्षदों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।

इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर पालिका के चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने कहा कि नगर पार्षदों की ओर से जो मांगें रखी गई हैं, वह बिल्कुल जायज हैं। चेयरमैन ने भी अधिकारियों पर कार्य नहीं करने का आरोप लगाया। आशीष चक्रपाणि ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर पार्षदों की ओर से पेश की गई मांगें उचित हैं। नगर पालिका के अधिकारियों का अपनी जिम्मेदारी की तरफ कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारी नगर पार्षदों और उन्हें भी गुमराह कर रहे हैं। अधिकारियों को अपने व्यवहार में परिवर्तन और कार्यशैली में बदलाव लाने की आवश्यकता है।

अधिकारी अपने आलस के चलते नहीं कर रहे काम

Whatsapp Channel Join

उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने आलस के चलते काम नहीं कर रहे हैं। अगर अधिकारियों से कुछ पूछा जाता है तो वह उनको गुमराहा करते हैं। वहीं नगरपालिका के सचिव ने कहा कि वह काम कर रहे हैं और टेंडर भी लगा दिए गए हैं और जो टेंडर खुल चुके हैं। उन पर जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा। जिस ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया है उसको नोटिस जारी किया जाएगा।