devine-mall-me-gulaab-restaurant-ke kichan me lagi aag fire birged ki gaduyo ne aag per paya kaabu

Devine Mall में Gulaab Restaurant के किचन में लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड के सामने डिवाइन मॉल में स्थित गुलाब रेस्टोरेंट के किचन में आग लगने से आस-पास अफरा तफरी मच गई। माल के फायर स्टाफ व फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कड़ी में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Screenshot 576

डिवाइन मॉल के मैनेजर पुष्पेंद्र लंबा ने मीडिया को जनाकारी देते हुए कहा कि अचानक किचन में काम करते हुए आग लग गई थी। जिसके बाद डिवाइन मॉल के फायर स्टाफ व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने कहा कि कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है, अभी सब कुछ कंट्रोल में है।

Screenshot 577